Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: चम्पावत पुलिस की ताबरतोर कार्यवाही साइबर ठगी के शिकार हुए 8 लोगो के खातो में वापस करायी तीन लाख ग्यारह हजार अडतीश रु0 की धनराशि 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 3, 2024
चम्पावत पुलिस की कार्यवाही साइबर ठगी के शिकार हुए 8 लोगो के खातो में वापस करायी तीन लाख ग्यारह हजार अडतीश रु0 की धनराशि एसपी चंपावत अजय गणपति की साइबर ठगो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी एसपी अजय के निर्देश पर जनपद चम्पावत के विभिन्न थाना क्षेत्र से अज्ञात साईबर ठगो से साइबर ठगी के शिकार हुए 8 व्यक्तियो के खातो में चंपावत पुलिस ने तीन लाख ग्यारह हजार अडतीश रु0 ठगी की गयी धनराशि को वापस करवाया गया ठगी की सूचना आवेदक द्वारा जनपद साईबर सैल को दी गयी । साईबर सैल चम्पावत द्वारा सूचना मिलते ही आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 311038/- रु0(तीन लाख ग्यारह हजार अडतीश रु0) को विधिक कार्यवाही कर आवेदक के खातो में वापस करा दिए गए हैं । वही एसपी चंपावत अजय गणपति ने लोगों से अपील करते हुए कहा मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो हमेशा आपके साथ रहता है। दिखने में यह डिवाइस छोटा है, लेकिन बड़ा महत्वपूर्ण है। अधिकतर साइबर क्राइम इसी डिवाइस के माध्यम से हो रहे हैं। इसके लिए सभी को सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में साइबर सुरक्षा बड़ी चुनौती है, इससे होने वाले क्राइम का खतरा 24 घंटे बना रहता है। साइबर क्राइम से बचने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। कोई भी पोस्ट पर एकदम से विश्वास नहीं करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। साइबर सुरक्षा एक ही मंत्र है वह है जागरूकता। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, साईबर सैल चम्पावत 8476055260 तथा https://cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। पुलिस टीम मे उप0नि0 मीनाक्षी नौटियाल प्रभारी साईबर सैल चंपावत , है0कानि0 सद्दाम हुसैन,म0कानि0आशा गोस्वामी आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें