Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम कार्यालय का घिराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का मुक्की।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

डीएम कार्यालय का घिराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का मुक्की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाए पुलिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता व लाठी चार्ज करने के गंभीर आरोप।भाजपा के जी राम जी बिल के खिलाफ मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में आज सोमवार को डीएम कार्यालय चंपावत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में धरना देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डीएम कार्यालय से 100 मीटर दूर अवरोधक लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक झोक के साथ जबरदस्त धक्का मुक्की हो गई पुलिस की जबरदस्ती के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट रोड में ही धरने पर बैठ गए जिससे प्रशासन के हाथ पावं फूल गए आनन फ़ानन में एसडीएम सदर अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओ को समझाने का प्रयास किया पर कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल व पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा के जी राम जी बिल के खिलाफ डीएम कार्यालय में शांतिपूर्ण धरना देने जा रहे थे। पर मुख्यमंत्री धामी की पुलिस ने उन्हें डीएम कार्यालय से 100 मीटर पहले रोक दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा पुलिस ने उनके व पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के साथ अभद्रता तथा गाली गलौज की तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है ।विपक्ष को बोलने तक नहीं दिया जा रहा है ।उन्होंने कहा कांग्रेस भाजपा सरकार की पुलिस उसकी लाठियां से डरने वाली नहीं है कहा जब तक जी राम जी बिल वापस नहीं लिया जाएगा कांग्रेस प्रदर्शन करते रहेगी। उन्होंने कहा जनता को जब पुलिस की जरूरत होती है तो पुलिस नहीं आती है ।उन्होंने बताया कल चंपावत में फायर स्टेशन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर आग लगी हुई थी लेकिन फायर कर्मी वहां आग बुझाने तक नहीं पहुंचे।जिस कारण उस ग्रामीण को काफी नुकसान पहुंचा है और आज जब कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम कार्यालय में धरना देने जा रहे थे तो धामी सरकार की पुलिस पहले से ही वहां मौजूद थी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा जी राम जी बिल के खिलाफ अब कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कल हुए अग्निकांड में पीड़ित ग्रामीण को अगर उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो कांग्रेस उसके खिलाफ भी धरना प्रदर्शन करेगी। आज हुए मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। माहौल गरमाया हुआ है।

जरूरी खबरें