रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पुलिस कप्तान ने ली अपराध समीक्षा बैठक उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित
Laxman Singh Bisht
पुलिस कप्तान ने ली अपराध समीक्षा बैठक उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

एसपी रेखा यादव ने परखी पुलिसिंग की प्रगति, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में आज 21 अगस्त को जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।उत्कृष्ट कार्य करने पर हे0का0 तपेन्द्र जोशी* को “बेस्ट एम्प्लॉय ऑफ द मंथ – अगस्त 2026” चुना गया। साथ ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अन्य 15 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस कप्तान के द्वारा सम्मानित किया गया।

बैठक में पुलिस कप्तान के द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं बेहतर पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिनमें प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करते हुए फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने सभी ऑनलाइन पोर्टलों को नियमित अपडेट, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण तथा विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने। किरायेदार सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने। मादक पदार्थ तस्करी एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने।पुलिस कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली का अधिकतम उपयोग कर कार्यों को डिजिटल एवं सुगम बनाए जाने।

केस ऑफिसर स्कीम का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने। जनकल्याणकारी योजनाओं, राहगीर सहायता योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता बढ़ाने।ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों, वारंटियों, नशा तस्करों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने।ऑपरेशन कालनेमी के तहत धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग कर ठगी करने वालों के विरुद्ध सत्यापन एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई के जाने। समन्वय एवं सहयोग पोर्टल का प्रभावी उपयोग, नियमित अपडेट एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने।जेएमआईएस , सीआरआईएमएसी जैसे पोर्टलों का अधिकतम उपयोग कर सूचनाओं के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी कार्रवाई करने ,सोशल मीडिया की सतत निगरानी कर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्टों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने। एनबीडब्लू/बीडब्लू वारंटों की शत-प्रतिशत तामील, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण एवं विवेचनाओं को समयबद्ध पूर्ण किया जाए।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही, वाहन चेकिंग एवं ई-चालान की कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी में सीओ निहारिका सेमवाल, सीओ देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, तनुजा वर्मा जेस्ठ अभियोजन अधिकारी चम्पावत, हेमन्त कुमार भट्ट, निरीक्षक अभिसूचना इकाई चम्पावत, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चम्पावत, विजय सिंह अधिकारी, निरीक्षक दूरसंचार, महेश प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक यातायात, श्रीमती बबिता आर्या, प्रधानलिपिक, ओमप्रकाश प्रभारी मीडिया सैल चम्पावत सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष /एस0ओ0जी0/शाखा प्रभारी तथा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, के पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी*
1- उ0उ0नि0 अकरम अहमद
2- उ0उ0नि0 बलवंत सिंह
3- हे0का0 ललित श्रीवास्तव
4- हे0का0 महेन्द्र डंगवाल
5- हे0का0 संजय जोशी
6- का0 धर्मेन्द्र कुमार
7- का0 प्रशान्त बोहरा
8- कानि0 दीपांशु बिष्ट
9- का0 हेमन्त जोशी
10- का0 जीवन कुमार
11- का0 संतोष कुमार
12- का0 अतुल कुमार
13- लीडिंग फायरमैन राजेन्द्र नाथ
14- कानि0 विक्रम सिंह बिष्ट
15- का0 हितेन्द्र वर्मा

एसपी चंपावत रेखा यादव ने कहा कि जनता की सुरक्षा, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग चम्पावत पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।“जनता का विश्वास—पुलिस की ताकत, अपराध पर प्रहार—चम्पावत पुलिस का संकल्प है।
विज्ञापन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार