रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
छात्र संघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में जुटा महाविद्यालय प्रशासन।
महाविद्यालय में गर्माने लगा चुनावी माहौल।

चंपावत जिले के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट मे 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं। विद्यालय की प्राचार्य डॉ0रेखा जोशी व चुनाव प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर लोहनी ने जानकारी देते हुए बताया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव 29 सितंबर को होने जा रहे हैं। जिसके लिए कल 23 सितंबर को आचार संहिता लागू की जा रही है। उन्होंने बताया शासन व कुलपति के आदेश पर छात्र संघ चुनाव में इस बार छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू किया गया है जिसके तहत संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष (छात्रा)छात्राओं के लिए आरक्षित की गई है। उन्होंने बताया अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष छात्र व सचिव पद को अनारक्षित किया गया है। प्राचार्य डॉक्टर रेखा जोशी और चुनाव प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर लोहनी ने बताया छात्र संघ चुनाव को लेकर 23 सितंबर को आचार संहिता लागू की जाएगी, 24 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया, 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 27 सितंबर दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापसी की जाएगी। तथा 29 सितंबर को मतदान तथा मतगणना व चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्राचार्य ने बताया 26 सितंबर तक विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र बना दिए जाएंगे इसके बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति के महाविद्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया महाविद्यालय चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन और पुलिस से सहयोग मांगा गया है। तथा छात्र संघ चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों व छात्र-छात्राओं को लिंग दोह कमेटी की सिफारिश से अवगत करा दिया गया है। प्राचार्य व चुनाव प्रभारी ने कहा छात्र संघ चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष तौर पर संपन्न कराना उनकी वरीयता है। छात्र संघ चुनाव में चुनाव सह प्रभारी डॉक्टर दीपक खाती के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। तो वहीं 29 सितंबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर लोहाघाट महाविद्यालय में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। छात्र नेता छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में रिझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।