Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:होली विजडम स्कूल मानेश्वर के छात्र पीयूष पांडे ने नीट परीक्षा की उत्तीर्ण

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

होली विजडम स्कूल मानेश्वर के छात्र पीयूष पांडे ने नीट परीक्षा की उत्तीर्णहोली विजडम स्कूल मानेश्वर चंपावत के छात्र पीयूष पांडे ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। पीयूष पांडे ने नीट परीक्षा में 525 अंक प्राप्त करते हुए 98.7263937 परसेंटाइल हासिल की। पीयूष ने इसी वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा होली विजडम स्कूल से 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। पीयूष ने यह उपलब्धि विद्यालय में 95% उपस्थिति के साथ गुरुजनों के दिशा निर्देशन पर एवं घर में कठोर परिश्रम करके हासिल की। उनका कहना है कि यदि कोई विद्यार्थी अपने लक्ष्य का निर्धारण करके गुरुजनों के प्रति समर्पित भाव रखकर नियमित रूप से मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु आगे बढ़ता है तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। पीयूष के पिता मनोज पांडे चंपावत में व्यवसायी हैं ।जबकि माता प्रेमा पांडे गृहणी है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य ललित मोहन राय एवं शिक्षक जीवन पांडे, हिम्मी पुनेठा, गिरीश जोशी, अंकित जोशी, भागीरथ सोराड़ी, सुभाष गहतोड़ी, हंसा भट्ट, बबीता जोशी, दीपिका पुनेठा , नेहा दत्ता, हिमांशु खर्कवाल, दीपिका पांडे, भारत तिवारी, पंकज कुमार, रवींद्र कार्की, पंकज राय आदि ने खुशी जाहिर की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

जरूरी खबरें