Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

Laxman Singh Bisht

Mon, May 4, 2026

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

लंबे समय से मांगे पूरी न होने पर शिक्षकों में आक्रोश फैल गया है।लोहाघाट मे जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश देव ने कहा कि संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से शिक्षकों की लंबित 13 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में सरकार ,शासन व विभाग से लगातार वार्ता की जारी है परंतु अभी तक शिक्षकों की सभी लंबित मांगों का निस्तारण नहीं हुआ है जिस कारण प्रदेश संगठन द्वारा पांच चरणों में चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है । देव ने बताया प्रथम चरण में 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक प्रदेश के सभी शिक्षक बाएं हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगे ।दूसरे चरण में 12 मई 2026 को प्रदेश के समस्त ब्लाक कार्यकारिणी द्वारा उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिए जाएंगे।

तृतीय चरण में 18 मई 2026 को जनपद मुख्यालय में धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। चतुर्थ चरण में 29 मई 2026 को प्रदेश के सभी शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा निदेशालय में धरना दिया जाएगा तथा पंचम चरण 8 जून 2026 को देहरादून परेड ग्राउंड से शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा एक विशाल रैली निकालकर सचिवालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा ।

जरूरी खबरें