Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अमोडी क्षेत्र में गैस को लेकर लोग परेशान जारी किया गया रोस्टर निकला हवा हवाई

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 1, 2026

अमोडी क्षेत्र में गैस को लेकर लोग परेशान जारी किया गया रोस्टर निकला हवा हवाई

18 मई को गैस सिलेंडर वितरण के लिए जारी हुए रोस्टर के अनुसार 22 मई को आनी थी गाड़ी

चंपावत जिले के पाल बिलौन क्षेत्र में गैस वितरण को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से 18 मई को जारी किया गया रोस्टर हवा हवाई साबित हुआ है। रोस्टर के अनुसार 22 तारीख को अमोडी क्षेत्र में गैस की गाड़ी से गैस वितरण का कार्य किया जाना था।लेकिन 12 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद लोगों को गैस उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।सोमवार को 12 दिन बीतने के बाद भी जारी किए गए रोस्टर के हिसाब से गैस की गाड़ी नहीं पहुंच सकी है। 22 तारीख से लगातार लोग गैस भरवाने के लिए सुबह से लाइनों में लग कर गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन गाड़ी नहीं पहुंच रही है। जिससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण को लेकर प्रशासन की ओर से जो रोस्टर जारी किया गया था वह रोस्टर हवा हवाई और जनता का समय बर्बाद करने के लिए बनाया गया था। कहा कि रोस्टर के हिसाब से न तो गाड़ी पहुंची और ना ही गैस का वितरण हो सका। कहा ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए लकड़ी के सहारे खाना बनाने को मजबूर है जिसमें उनका समय के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहा है। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने कहा कि 22 मई पाल बिलौन क्षेत्र में गैस की गाड़ी भेजी गई थी लेकिन अमोडी पहुंचे से पहले ही गैस खत्म हो गई थी बताया कि एक दो दिन में जल्द से जल्द अमोडी क्षेत्र गाड़ी भेजी जाएगी।

जरूरी खबरें