Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:चोड़ा राजपुर के एड़ी देवता मंदिर में हुई चोरी क्षेत्र में आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 31, 2025

चोड़ा राजपुर के एड़ी देवता मंदिर में हुई चोरी क्षेत्र में आक्रोशचंपावत के मंदिरों में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है और पुलिस चोरों का पता लगाने में नाकाम रही है ।अब चोरों ने जिले के चोड़ा राजपुर के एड़ी देवता मंदिर को अपना निशाना बनाया है ।जहां से चोर तीन बड़ी घंटियां सहित मंदिर की कई छोटी घंटियों को ले उड़े । क्षेत्र के दीपक उप्रेती ने बताया होली विजडम स्कूल के ऊपर स्थित एड़ी देवता मंदिर से चोरों ने घंटियां चोरी कर ली है तथा मंदिर के दरवाजों को भी चोरो द्वारा काटा गया है ।उप्रेती ने बताया नवरात्र के प्रथम दिन नवीन चंद्र उप्रेती जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का दरवाजा कटा हुआ पाया तथा मंदिर से घंटियां गायब मिली जिसकी सूचना उनके द्वारा ग्रामीणों को दी गई। दीपक ने बताया मंदिर में चोरी की सूचना चंपावत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस के द्वारा मंदिर का निरीक्षण कर पूछताछ की गई।उन्होंने बताया आज वह पुलिस में चोरी की घटना की तहरीर देंगे। मंदिर में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है लोग पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा चोर लगातार क्षेत्र के मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं।

जरूरी खबरें