Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुक्त विश्वविधालय की ओर से अमोड़ी में सहभागिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

मुक्त विश्वविधालय की ओर से अमोड़ी में सहभागिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रामीणों को शिक्षा से जुड़ी दी अनेक अनेक प्रकार की जानकारी

चंपावत। जिले के कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत में उत्तारखंड मुक्त विश्वविघालय की ओर से गोद लिए गए गांव में विशेष जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की महिलओं सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को ग्राम प्रधान हेमा भट्ट की अध्यक्षता में विशेष जागरूकता व सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वरोजगार, आहार, पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जानकारी दी गइ। पिथौरागढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चन्द्र जोशी ने विश्वविधालय की ओर से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की गई। पीडी पंत ने ग्रामीणों को मधुमक्खी पालन, जेम, अचार, आदि बनाना, हस्तशिल्प उत्पाद आदि की जानकारी देने हुए स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया। साथ ही निशुल्क पुस्तकों को वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ मोनिका द्विवेदी, डॉ कृष्ण कुमार, सहित अन्य लोगों ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान बालकृष्ण भट्ट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला देवी, लीला भट्ट, निर्मला भट्ट, खीमा देवी, कमला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें