Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत :वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत गांवों में पहुँचे अधिकारी, ग्रामीणों से संवाद कर जानी ज़रूरतें और समस्याएँ

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

वाइब्रेंट विलेज योजना को ज़मीन पर उतारने की शुरुआत, 11 गांवों में अधिकारियों ने जानी ज़रूरतेंकेंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित सीमांत गांवों में विकास को गति देने और ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से समझने के उद्देश्य से जिला प्रशासन चंपावत द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत जनपद स्तरीय अधिकारियों को नियमित रूप से चयनित गांवों का भ्रमण कर स्थानीय स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में 25 और 26 जून को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित जनपद के 11 ग्रामों में नामित अधिकारियों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद स्थापित किया, स्थानीय समस्याओं को समझा और आवश्यकताओं का विवरण संकलित किया। इस अवसर पर अधिकारीगण ने आजीविका, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और अन्य आवश्यक विषयों पर ग्रामवासियों से विस्तृत चर्चा की।हर गांव से प्राप्त जानकारियों के आधार पर एक समग्र आख्या (रिपोर्ट) तैयार की जा रही है, जो भविष्य की विकास योजनाओं और शासन-प्रशासन की नीतियों के क्रियान्वयन में मार्गदर्शक साबित होगी।मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी.एस. खाती द्वारा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित गांवों हेतु जिन जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है, वे निम्नलिखित हैं:

ग्राम माडुवा: सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए एवं कनिष्ठ अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, लोहाघाट

ग्राम पासम: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, लोहाघाट एवं कनिष्ठ अभियंता, कृषि एवं भूमि संरक्षण कार्यालय, लोहाघाट

ग्राम तरकुली: मुख्य कृषि अधिकारी, चंपावत एवं कनिष्ठ अभियंता, कृषि एवं भूमि संरक्षण कार्यालय, लोहाघाट

ग्राम आमनी: सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता, मनरेगा

ग्राम बगेलीगूठ (पूर्णागिरी/कौलीकुलारी - सैला गाड़): अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत एवं कनिष्ठ अभियंता, जिला पंचायत

ग्राम तामली: जिला विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता, मनरेगा

ग्राम पोलप: जिला उद्यान अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता, मनरेगा

ग्राम देवीपुरा: जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) एवं कनिष्ठ अभियंता, मनरेगा

ग्राम सैलानीगोठ: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता, मनरेगा

ग्राम नायकगोठ: जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता, मनरेगा

ग्राम चुका: जिला सहायक निबंधक, जिला सहकारी समितियाँ एवं कनिष्ठ अभियंता, मनरेगा

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. खाती ने निर्देश दिए हैं कि सभी नामित अधिकारी समयबद्ध रूप से भ्रमण कर ग्रामवासियों से संवाद करें, प्राथमिक आवश्यकताओं का वस्तुनिष्ठ आकलन करें तथा तदनुसार विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जरूरी खबरें