Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत :त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियाँ घोषित पहले चरण में पाटी /लोहाघाट में संपन्न होंगे चुनाव

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 30, 2025

दो चरणों में संपन्न होंगे पंचायत चुनाव/31 जुलाई को परिणाम घोषित।उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पूर्व में जारी स्थगन आदेश को समाप्त किए जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। उक्त आदेशों के क्रम में चंपावत जनपद में पंचायत चुनाव प्रक्रिया पुनः शुरू की जा रही है।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार ने जानकारी दी कि चंपावत जनपद में पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे:

प्रथम चरण: विकासखंड लोहाघाट एवं पाटी

नामांकन: 2 से 5 जुलाई 2025 (प्रातः 8:00 से अपराह्न 4:00 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच: 7 से 9 जुलाई 2025

नाम वापसी: 10 और 11 जुलाई 2025 (प्रातः 8:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक)

प्रतीक आवंटन: 14 जुलाई 2025

मतदान: 24 जुलाई 2025 (प्रातः 8:00 से अपराह्न 5:00 बजे तक)

मतगणना एवं परिणाम की घोषणा: 31 जुलाई 2025

द्वितीय चरण: विकासखंड चंपावत एवं बाराकोट

नामांकन: 2 से 5 जुलाई 2025

नामांकन पत्रों की जांच: 7 से 9 जुलाई 2025

नाम वापसी: 10 और 11 जुलाई 2025

प्रतीक आवंटन: 18 जुलाई 2025

मतदान: 28 जुलाई 2025

मतगणना एवं परिणाम की घोषणा: 31 जुलाई 2025

ग्राम पंचायत, प्रधान, व क्षेत्र पंचायत पदों हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री विकासखंड मुख्यालयों पर तथा जिला पंचायत पद हेतु जिला पंचायत मुख्यालय पर 30 जून से 4 जुलाई तक तथा 5 जुलाई को अपराह्न 3 बजे तक निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की जाएगी।संबंधित अधिकारी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की सूचना नामांकन तिथि से पूर्व जारी करेंगे और उसकी प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। मतदान एवं मतगणना कार्य नियमानुसार विकासखंड/जिला पंचायत मुख्यालयों में संपन्न कराए जाएंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित की जाएं।

जरूरी खबरें