रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
Laxman Singh Bisht
पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
शिकायतों की निष्पक्ष जांच और योजनाओं में पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कृषि यंत्र वितरण में लगाए थे अनिमितता के आरोप
सीडीओ कार्यालय चंपावत में हुआ था भारी हंगामा।

चंपावत जिले के विकासखंड पाटी की ग्राम पंचायत पुनौली में जय अम्बे स्वयं सहायता समूह को कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराए गए कृषि उपकरणों के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं लोहाघाट विधायक के द्वारा लगाए गए आरोपों की जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर गठित समिति द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान समिति ने मौके पर पहुंचकर उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें संबंधित सभी कृषि उपकरण उपलब्ध पाए गए। समिति की जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विमी जोशी के नेतृत्व में गठित जांच समिति में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी नारायण सिंह तथा खंड विकास अधिकारी जगदीश सिंह कार्की शामिल रहे। समिति ने ग्राम पंचायत पुनौली पहुंचकर प्रकरण से संबंधित तथ्यों की जांच करने के साथ ही उपलब्ध कराए गए कृषि उपकरणों का मौके पर सत्यापन किया।भौतिक सत्यापन के दौरान 2 पावर वीडर, 4 आटा चक्की तथा 6 घास काटने की मशीनें मौके पर उपलब्ध पाई गईं। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर उपकरणों से संबंधित लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।इस प्रकरण की पूर्व में परियोजना निदेशक अजय सिंह के स्तर से भी जांच की गई थी। पूर्व जांच में भी योजना के क्रियान्वयन एवं वित्तीय प्रकरण में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई थी।प्रकरण को लेकर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा शिकायत उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने पुनः जांच कराकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने का निर्णय लिया था। जांच के उपरांत सभी संबंधित उपकरण मौके पर उपलब्ध पाए गए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर प्राप्त शिकायत अथवा आरोप की तथ्यों के आधार पर जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने जांच के संबंध में कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष एवं ईमानदारी से जांच होने से वास्तविक तथ्य सामने आते हैं और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहती है। उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी की सराहना की। मालूम और लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा तीन वर्ष पूर्व पुनौली में बांटे के कृषि यंत्रों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले को लेकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय चंपावत में काफी हंगामा भी हुआ था। पर अब जांच में आरोप निराधार पाए गए है।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ