रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
Laxman Singh Bisht
मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।

पाटी( चंपावत)। आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता एवं जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली के संचालन में उप जिलाधिकारी कार्यालय पाटी के प्रवेश द्वार पर सभी विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों द्वारा गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इससे पूर्व एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपद सचिव हिमांशु मुरारी ने जिला कार्यकारिणी का स्वागत किया। मिनिस्ट्रियल कार्मिक फेडरेशन के बैनर तले जिले के सभी विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिक अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लिये आंदोलन रत हैं। जिनमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800.00, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) पद का सृजन प्रमुख मांगे हैं, सभी वक्ताओं ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन न्यायोचित मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, परंतु वर्तमान तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं और सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है, इसलिए अब संगठन को आर पार की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों से 25 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करने का आवाहन किया ।कार्यक्रम में आज उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, वीरेंद्र पोखरिया, शेखर कापड़ी, बृजेश पांडे,चंद्र मोहन बसेड़ा, सुरेंद्र लड़वाल, सुरेश कुमार, रजत पोखरिया, दीपक कुमार, दीपक भट्ट, प्रियांशु गहतोडी, ललित मोहन भट्ट, मनीष कुमार वर्मा, अमर कुमार, नवीन वाल्मीकि, त्रिभुवन अधिकारी, सचिन कोहली, महेश सिंह, विनोद कुमार, भगवती प्रसाद, मिंटू राणा, प्रेम बोरा, सुरेंद्र सौन, खीम सिंह बिष्ट,पंकज सिंह बोहरा, शाहिद अली, मुकेश जोशी, शुभम जोशी, प्रभाकर दीक्षित, विपिन जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते