रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
Laxman Singh Bisht
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित

लोहाघाट। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फोर्ती में सोमवार को मध्यांतर के बाद सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी लक्ष्मण सिंह मेहता ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के इतिहास एवं हिंदी भाषा की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, साहित्य और भावनाओं से जुड़ी भाषा है। विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के शुद्ध लेखन, वाचन एवं प्रयोग के लिए निरंतर अभ्यास करने को प्रेरित किया।प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों से 25 कठिन शब्दों का श्रुतलेख कराया गया तथा सुंदर एवं स्पष्ट लेखन के लिए सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में रवि जोशी, कविता उप्रेती, निशा बगौली, प्रियांशु उपाध्याय, पाश्वी सुतेड़ी, माही पुनेठा एवं दिव्या चौबे ने स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिताओं के निर्णायक रूप में जया जोशी ने सहयोग किया
विज्ञापन
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते