Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:शारदा कॉरिडोर परियोजना में डीएम के डीपीआर तैयार करने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

शारदा कॉरिडोर परियोजना में डीएम के डीपीआर तैयार करने के निर्देशशुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में शारदा कॉरिडोर परियोजना के संबंध में एक बैठक का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कंसल्टेंट कंपनी के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान कंसल्टेंट कंपनी द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से परियोजना की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बताया गया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में टनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख धार्मिक, पर्यटन और पारिस्थितिक स्थलों – पूर्णागिरि मंदिर, शारदा रिवर फ्रंट, श्रद्धा पथ आदि को सम्मिलित किया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने परियोजना की व्यापकता को देखते हुए ड्रोन सर्वेक्षण की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि भौगोलिक स्थितियों का सटीक आकलन किया जा सके। उन्होंने नदी तटों की सुदृढ़ीकरण, किरोड़ा नाले एवं अन्य जलस्रोतों में आवश्यकतानुसार खनन, और एफएसटीपी की स्थापना की जरूरत पर भी विस्तार से चर्चा की।साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में रिंग रोड जैसी कनेक्टिविटी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे यातायात का बोझ कम हो और पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुँच सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने यह निर्देश दिए कि परियोजना के अंतर्गत सभी प्रस्तावों – जैसे शारदा घाट का सौंदर्यीकरण, पार्किंग, पाथवे, सड़क निर्माण, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था आदि को विस्तृत रूप से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर)में सम्मिलित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित समयसीमा के भीतर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करें, ताकि आगे की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जा सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एम.सी. पलड़िया, शारदा कॉरिडोर टीम लीडर सत्यजीत रॉय, कंसल्टेंट कंपनी के विशेषज्ञों सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें