Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जो बोले सो निहाल के नारों से गूंजी लधिया घाटी रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

जो बोले सो निहाल के नारों से गूंजी लधीया घाटी रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित विश्व प्रसिद्ध रीठा साहिब जोड़ मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ आरंभ

जनपद चंपावत की पावन लधिया एवं रतिया नदी के संगम पर स्थित सुप्रसिद्ध सिख तीर्थ गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में तीन दिवसीय वार्षिक जोड़ मेले का शुक्रवार को श्रद्धा, सेवा और भक्ति भाव के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस ऐतिहासिक मेले का भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, उपजिलाधिकारी पाटी नितेश डागर, कार सेवा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह तथा गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। मेले के शुभारंभ अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और कार सेवा के संतों द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों को गुरु घर का पारंपरिक स्वरूप (सिरोपाव) और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया।

मेले के पहले ही दिन देश-विदेश से पहुंचे लगभग 1,500 तीर्थ यात्रियों ने गुरुद्वारा साहिब में पूरी आस्था के साथ माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।मेले के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने उद्घाटन के पश्चात सभी प्रमुख व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके तहत अस्थाई पार्किंग, स्नान के लिए नदी तट पर कच्चे पुल का निर्माण, लंगर व विश्राम स्थलों की सुचारु व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं और शुद्ध पेयजल, शौचालय तथा स्वच्छता के लिए अतिरिक्त पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं और पर्वतीय मार्गों पर यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस पावन अवसर पर कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से पर्वतीय मार्गों पर संयमपूर्वक और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की असीम कृपा और जिला प्रशासन के सहयोग से मेले की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु हैं। श्री रीठा साहिब की महिमा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह वही दिव्य स्थान है जहां जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने योगियों के साथ सत्संग किया था और प्रकृति के नियम को बदलकर कड़वे रीठे में मिठास भरते हुए संपूर्ण मानवता को प्रेम, सेवा, आपसी सद्भाव और समर्पण का संदेश दिया था। उन्होंने सभी से गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलकर एक न्यायपूर्ण, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने धार्मिक आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का शुभारंभ बेहद विधिवत और मर्यादित रूप से हो गया है, जिसकी पावन वाणी और शबद-कीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक आनंद में सराबोर है। वर्तमान में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति आपसी समन्वय के साथ मेले को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और श्रद्धामय ढंग से संपन्न कराने के लिए संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, अजीत पाल सिंह, दलजीत सिंह, हीरा सिंह, निर्मल सिंह, अजीत सिंह, स्थानीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें