Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों का सुधारीकरण और सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 2, 2026

सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों का सुधारीकरण और सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की 'आदर्श चम्पावत' की परिकल्पना आज जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में धरातल पर उतरती हुई दिखाई दे रही है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है। बुनियादी विकास और सड़क परिवहन के क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद में सम्बंधित विभागीय टीमों द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण और सड़कों के सुधारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में पाटी तहसील के समीप मैरोली मार्ग क्षेत्र में वर्षा जल निकासी की समस्या के स्थायी निराकरण के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि स्थानीय निवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।इसके साथ ही, यात्रियों और स्थानीय जनता के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सड़कों के रखरखाव का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है।

नवोदय पहुंच मार्ग पर सुगम यातायात के लिए कच्ची नाली के निर्माण और मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों के कटान का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।दूसरी ओर, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग चम्पावत द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (NH 09) पर सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत फुलारगांव के समीप और टनकपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर झाड़ियों की कटाई का काम किया जा रहा है। साथ ही सड़कों के किनारे नालियों की विशेष सफाई का अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे आगामी वर्षा काल में मार्ग पर पानी जमा न हो और दृश्यता प्रभावित न होने से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।प्रशासन का प्रयास है कि जनपद के सभी मुख्य मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और साफ-सुथरे रहें।

जरूरी खबरें