Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत:अमोडी में प्रशासन की मदद न मिली तो ग्रामीणों की मदद को आगे आए भाजपा के तेज तर्रार नेता सुंदर बोहरा

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 25, 2025

बीते वर्ष बारिश ने भलूवगाड़ी, भम्टा सहित अन्य स्थानों पर बारिश मचाई थी भारी तवाही ।चंपावत जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पाल बिलौन क्षेत्र के अमोडी में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। और भाजपा के तेज तर्रार नेता सुंदर बोहरा का आभार जताया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बीते वर्ष बारिश ने भलूवगाड़ी, भम्टा सहित विभिन्न स्थानों पर भारी तबाही मचाई थी। इस बार भी आपदा का भारी खतरा बना हुआ है। ऐसे में भाजपा नेता बोहरा ग्रामीणों की मदद को आगे आए हैं।बुधवार को पाल बिलौन क्षेत्र के अमोडी में भाजपा नेता सुंदर बोहरा की ओर से ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अपने निज संसाधनों से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिया है। सुरक्षात्मक कार्य शुरू होने पर क्षेत्र की बड़ी आबादी ने जहां एक तरफ राहत की सांस ली है तो वहीं दूसरी और भाजपा नेता सुंदर बोहरा का आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते वर्ष बारिश ने क्षेत्र में बड़ी तबाही मचाई थी। जिससे ग्रामीणों की रातों की नींद भी हराम हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से जिला प्रशासन सहित अन्य राजनीतिक मंचों में भी सुरक्षात्मक कार्यों को लेकर आवाज उठाई गई। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के बाद अब ग्रामीणों के लिए सुंदर बोहरा देवदूत बनकर सामने आए हैं। बोहरा ने अपने निजी संसाधनों से सुरक्षात्मक कार्य के लिए जेसीबी मशीन लगा दी है। जिससे अब आने वाले बरसात के दिनों में ग्रामीणों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। हालांकि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द उचित प्रबंध करने की भी मांग उठाई है। इस दौरान बलदेव भट्ट अंकित भट्ट सुरेश भट्ट जगदीश भट्ट दिनेश भट्ट शंकर दत्त भट्ट सहित अन्य लोगों ने सुंदर बोहरा का आभार जताया है।

जरूरी खबरें