Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

: चंपावत:अपनी मांगों को लेकर फिर गरजेंगे गुरिल्ले सरकार पर गुमराह करने का लगाया आरोप

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 10, 2024
अपनी मांगों को लेकर फिर गरजेंगे गुरिल्ले सरकार पर गुमराह करने का लगाया आरोप नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर एसएसबी प्रशिक्षित गुरुल्ले पिछले 18 सालों से आंदोलन कर रहे हैं पर किसी भी सरकार के द्वारा गुरिल्लाओ की मांगों को पूरा नहीं किया गया कई बार गुरिल्ला अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं तथा जेल भी जा चुके हैं वही मांगो की अनदेखी होने पर एक बार फिर गुरिल्लाओ में सरकार के खिलाफ आक्रोश फैल गया है बुधवार को चंपावत जिले के गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष ललित बगोली ने कहा मुख्यमंत्री के द्वारा आश्वासन देने के बाद भी गुरिल्लाओ की मांगों को पूरा नहीं किया गया उन्होंने कहा एक बार फिर अपनी मांगों के लिए गुरिल्ला पूरे प्रदेश में आंदोलन करने जा रहे हैं तथा जल्द देहरादून में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा उन्होंने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों पर भी उन्हें झूठा आश्वासन देने का गंभीर आरोप लगाया बगोली ने कहा जब तक उनकी जान में जान है गुरिल्लाओ का आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने मुख्यमंत्री से अपना वादा निभाने की अपील की है साथ ही चंपावत जिले में भी एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है

जरूरी खबरें