Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पूर्णागिरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु घाटों पुलिस व एसडीआरएफ अलर्ट

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 5, 2026

पूर्णागिरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु घाटों पुलिस व एसडीआरएफ अलर्ट चंपावत जिले के टनकपुर में चल रहे माँ पूर्णागिरी मेले को देखते हुए एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चौकी बूम क्षेत्र में पुलिस व एसडीआरएफ टीम के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में शारदा नदी मे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को नदी के गहरे होने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें नदी से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की चेतावनी दी जा रही है।पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, नदी के गहरे स्थानों की ओर न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर सुरक्षित तरीके से स्नान करें। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।एसपी चंपावत के निर्देश पर माँ पूर्णागिरी मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्नान घाटों में जल पुलिस की तैनाती भी की गई है।

जरूरी खबरें