Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत को ₹41.948 लाख की अंतिम किश्त स्वीकृत

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 15, 2026

राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत को ₹41.948 लाख की अंतिम किश्त स्वीकृतमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत में निर्माणाधीन रिटेनिंगवाल एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने हेतु शासन द्वारा ₹41.948 लाख (रु. एकतालीस लाख चौरानवे हजार आठ सौ मात्र) की अंतिम किश्त अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।इसके साथ ही उक्त निर्माण कार्य हेतु कुल ₹104.87 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में ₹62.922 लाख की धनराशि पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी थी।उक्त धनराशि के अवमुक्त होने से संस्थान परिसर में रिटेनिंगवाल एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जा सकेंगे। इससे परिसर की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

जरूरी खबरें