Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: चंपावत:फेडरेशन ने जिलाधिकारी से की मुलाकात सात सूत्री मांग पत्र पर की वार्ता

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 6, 2024
फेडरेशन ने जिलाधिकारी से की मुलाकात सात सूत्री मांग पत्र पर की वार्ता उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के दशम द्विवार्षिक अधिवेशन में चयनित नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा आज जिलाधिकारी चंपावत से 7 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता की। जिलाधिकारी द्वारा सात बिंदुओं पर सार्थक परिचर्चा करते हुए सभी समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया है। फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार एवं महामंत्री जीवन चंद ओली के नेतृत्व में शिष्ठ मंगल ने सेवानिवृत्ति एवं मृतक कार्मिकों के पेंशन प्रकरणों के निस्तारण में हो रहे बेवजह के विलंब, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में ARO चंपावत द्वारा शिक्षकों एवं कार्मिकों के साथ किए गए अत्यंत आपत्तिजनक व्यवहार, जिला स्तर से होने वाले मिनिस्टीरियल कार्मिकों की समयबद्ध पदोन्नति का लाभ देने, विभिन्न विभागों एवं कार्यालय में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों पर कार्मिकों की तैनाती किए जाने, जिला मुख्यालय में बाहर से आने वाले कार्मिकों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने, गोल्डन कार्ड धारकों के लिए जिला चिकित्सालय में अलग काउंटर खोले जाने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के मिनिस्टीरियल कार्मिकों को सुशासन दिवस पर सम्मानित किए जाने के संदर्भ में अपने विचार जिलाधिकारी के समक्ष रखे। जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा सभी बिंदुओं पर सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है। शिष्ट मंडल में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन, चंपावत के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह देव "ताऊ" फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र भट्ट महिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी बोहरा कोषाध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट उपस्थित रहे

जरूरी खबरें