Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:शादियों में नहीं उड़ेंगे ड्रोन- किसी भी स्थिति में भी नहीं दी जाएगी अनुमति : जिलाधिकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, May 13, 2025

शादियों में नहीं उड़ेंगे ड्रोन- किसी भी स्थिति में भी नहीं दी जाएगी अनुमति : जिलाधिकारीजनपद चंपावत की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह क्षेत्र नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की गाइडलाइन के अनुसार पहले से ही “नो ड्रोन फ्लाई ज़ोन” घोषित है। यह दिशा-निर्देश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एवं सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर लागू होते हैं।प्रशासन द्वारा यह सूचना आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जारी की गई है, ताकि अनजाने में नियमों का उल्लंघन न हो।जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की सुरक्षा के दृष्टिगत अगले आदेशों तक शादी समारोह, सामाजिक आयोजन, निजी उपयोग या किसी भी अन्य प्रयोजन के लिए ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया की डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार, रेड ज़ोन एवं बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है, और चंपावत जनपद में ऐसे संचालन के लिए स्थानीय प्रशासन किसी भी स्थिति में अनुमति प्रदान नहीं करेगा। इस प्रकार का कोई भी उल्लंघन दंडनीय होगा और संबंधित के विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नियमों का पालन करते हुए ड्रोन संचालन से पूरी तरह परहेज करें एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग बनाए रखें।

जरूरी खबरें