Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट: दीपक शर्मा 👹👹 : चंपावत:यू कास्ट के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर कपिल जोशी ने पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट का किया निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 18, 2025

यू कास्ट के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर कपिल जोशी ने पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट का किया निरीक्षण।वरिष्ठ सलाहकार यू कॉस्ट डॉक्टर कपिल जोशी के द्वारा भिंगराड़ा की पिरुल ब्रिकेटिंग यूनिट को देखा । इस दौरान भिंगराड़ा रेंज में वन कर्मी उत्तम नाथ, संतोष पतियाल, अभिषेक शर्मा, ग्राम प्रधान गीता भट्ट, मंजेश भट्ट एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। यू कॉस्ट द्वारा स्थापित पिरूल से ब्रिकेट बनाने वाले संयंत्र को देर सांय तक कार्य करते देखकर डॉ जोशी द्वारा अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की गई। डॉ जोशी द्वारा ब्रिकेटिंग के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर स्थलीय समीक्षा की गई।इसमें संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने, क्रेशर की संख्या बढ़ाने, विपरण हेतु उचित क्रय दर निर्धारित करने तथा एकत्रित किए गए पिरूल का "उज्ज्वला महिला समूह" की महिलाओं को स- समय भुगतान किए जाने संबंधित चर्चा की गई। डॉ जोशी ने यू कॉस्ट के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत द्वारा किए गए इस प्रयास को उत्तराखण्ड को वनग्नि की विभीषिका से बचाने हेतु एक अत्यधिक सार्थक प्रयास बताया कहा अगर भविष्य में वन विभाग का इसी प्रकार सहयोग प्राप्त होता रहेगा तो यू कॉस्ट अन्य चीड़ बाहुल्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के संयंत्र अवश्य स्थापित करने पर विचार करेगा।ग्राम प्रधान गीता भट्ट द्वारा डॉ जोशी के भिंगराड़ा आगमन एवं देर समय संयंत्र निरीक्षण तथा सभी ग्रामीणों,वन कर्मियों, आई आई पी कर्मियों के उत्साह वर्धन हेतु यू कॉस्ट का धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में उज्ज्वला महिला समूह की ओर से इस कार्य हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया।

जरूरी खबरें