Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में डीएम की पहल बुजुर्ग शोभन सिंह की रुकी पेंशन का मौके पर समाधान

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

जनता मिलन में डीएम की पहल बुजुर्ग शोभन सिंह की रुकी पेंशन का मौके पर समाधान

बुजुर्ग की फरियाद पर डीएम का एक्शन: एक साल से रुकी पेंशन का जनता मिलन में हुआ समाधान।जन-समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता दोहराते हुए सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित 'जनता मिलन' कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने एक बुजुर्ग फरियादी की समस्या का तत्काल निस्तारण कराया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बाजरीकोट निवासी शोबन सिंह ने जिलाधिकारी के सम्मुख अपनी व्यथा रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले लगभग एक वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण इस सहायता के रुकने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को शोभन सिंह की समस्या के कारणों की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के कड़े रुख और सक्रियता के चलते मामले का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पत्रावलियों की जांच के बाद जिलाधिकारी और फरियादी को आश्वस्त किया कि शोभन सिंह की वृद्धावस्था पेंशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और आगामी अप्रैल माह में पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंशन, राशन और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जरूरी खबरें