Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों पर डीएम की कार्रवाई, एक दिवस का वेतन रोका

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 24, 2026

जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों पर डीएम की कार्रवाई, एक दिवस का वेतन रोका

तहसीलदार बाराकोट व ईओ बनबसा रहे नदारद रुका वेतन।

अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त: डीएम

जनगणना 2027 के सफल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संपादन के उद्देश्य से जनपद चम्पावत में जनगणना से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों—चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायकों एवं सेन्सस क्लर्क—का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज मंगलवार को तहसीलदार बाराकोट एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बनबसा बिना किसी पूर्व अनुमति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे। जबकि जनगणना प्रशिक्षण श्रृंखला में चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायकों एवं सेन्सस क्लर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उत्तरदायित्वपूर्ण होती है।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों की उक्त लापरवाही को गंभीर मानते हुए तहसीलदार बाराकोट एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बनबसा का एक दिवस का वेतन आगामी वेतन बिल से आहरण हेतु रोके जाने के आदेश निर्गत किए हैं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित अधिकारी प्रशिक्षण एवं दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण गंभीरता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें।

जरूरी खबरें