Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत:डीएम ने धौन बस्टिया मे बंद चल रहे एनएच का किया स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों को राजमार्ग खोलने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 4, 2025

भारी वर्षा से बाधित यातायात मार्गों पर जिलाधिकारी की सतत मॉनिटरिंगचंपावत जिले मे भारी वर्षा के कारण अवरुद्ध मार्गों को सुचारु कराने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार लगातार स्थल निरीक्षण कर स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।जिलाधिकारी आज राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर धौन बस्टिया पहुंचे और मौके पर चल रहे कार्यों का जायज़ा लिया।इस दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को शीघ्रता से खोला जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक मार्ग पूर्ण रूप से सुचारु न हो जाए, तब तक जेसीबी मशीनें और अन्य संसाधन निरंतर कार्यरत रहें।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दीपक जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें