Saturday 14th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:उपभोक्ताओं को घर पर मिलेगा गैस सिलेंडर, डिलीवरी प्वाइंट व्यवस्था लागू

लोहाघाट:गैस एजेंसी में उमड़ी भारी भीड़ दो गाड़ी रसोई गैस आने से जनता को राहत।

लोहाघाट के पूर्व थानाध्यक्ष मनीष खत्री का उधम सिंह नगर स्थानांतरण बने सुल्तानपुर चौकी प्रभारी।

हल्द्वानी:सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी व उनके पति सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

मांगों को लेकर देहरादून सीएम आवास का घेराव करने चंपावत से रवाना हुई आंगनबाड़ी कार्यकृतियाँ

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:स्वाला डेंजर जोन पर डीएम गंभीर चौड़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 13, 2026

स्वाला डेंजर जोन पर डीएम गंभीर चौड़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण,

गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर

जनपद चम्पावत में टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला क्षेत्र में संचालित सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए सड़क चौड़ीकरण, कटिंग, ढलान संरक्षण, मलबा निस्तारण एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और सुरक्षा नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, हिल साइड में बैंच कटिंग तथा डाउनसाइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि सड़क की स्थिरता और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर मानकों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क पर यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के साथ-साथ यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें