Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद में सुदृढ़ प्रशासनिक ढांचे और नागरिकों को सुगम सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला कलेक्ट्रेट के समीप ₹1385.68 लाख की लागत से बन रहे आधुनिक तहसील कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था, निर्माण इकाई उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली और मौके पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कार्य की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और श्रमिकों व संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए ताकि जनहित के इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परिसर के डिजाइन में जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) की पुख्ता व्यवस्था रखी जाए ताकि भविष्य में जलभराव जैसी कोई भी समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस आधुनिक बुनियादी ढांचे के तैयार होने से न केवल सरकारी कामकाज में दक्षता आएगी, बल्कि दूर-दराज से आने वाली आम जनता को भी अत्यधिक सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नया तहसील भवन चम्पावत की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगा।निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के विभिन्न अधिकारी एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें