Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नगर पंचायत पाटी द्वारा कंपैक्ट प्लांट में मिश्रित कूड़ा डालने पर जिला पंचायत ने जताई नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 4, 2026

नगर पंचायत पाटी द्वारा कंपैक्ट प्लांट में मिश्रित कूड़ा डालने पर जिला पंचायत ने जताई नाराजगी

चंपावत जिले की नगर पंचायत पाटी की कूड़ा निस्तारण कार्य प्रणाली जिला पंचायत के लिए मुसीबत बनी हुई है। जिला पंचायत के अधिकारियों के मुताबिक नगर पंचायत पाटी द्वारा अभी भी पाटी ब्लॉक के जिला पंचायत के कंपैक्ट प्लांट में मिश्रित कूड़ा डाला जा रहा है। जिस कारण कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है जिसके चलते क्षेत्र में बदबू फैल रही है। जिला पंचायत के द्वारा बताया गया इस संबंध में नगर पंचायत पाटी के अधिशासी अधिकारी को सूचित किया गया है पर अभी तक ईओ पाटी के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।जिला पंचायत ने इस मामले पर ईओ पाटी से तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। जिला पंचायत का कहना है नगर पंचायत पाटी के द्वारा एनजीटी की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।

जिससे जिला पंचायत की संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है और जनता को बदबू का सामना करना पड़ रहा है तथा गौ वंशों के द्वारा नगर पंचायत द्वारा फेके गए मिश्रित कूड़े को खाने से उनके बीमार होने की संभावना बनी हुई है।

जरूरी खबरें