Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :टॉर्च लेकर रात में खड़े रहे जिलाधिकारी, जे

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 3, 2025

टॉर्च लेकर रात में खड़े रहे जिलाधिकारी, जेसीबी को दिखाते रहे रास्ता

खुद मोर्चा सँभालने उतरे जिलाधिकारी: युद्धस्तर पर करें राष्ट्रीय राजमार्ग खुलवाने का कार्य

भारी वर्षा से बाधित आवागमन को सुचारु कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार देर रात स्वयं राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर धौन बस्टिया पहुँचे।अंधेरे के बीच जिलाधिकारी ने हाथ में टॉर्च लेकर भूस्खलन से ढके मार्ग का निरीक्षण किया और जेसीबी मशीनों को मलवा हटाने में दिशा देने के लिए खुद टॉर्च पकड़कर रोशनी दिखाते खड़े रहे।जिलाधिकारी की यह तत्परता देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी दोगुने उत्साह और जोश के साथ कार्य में जुट गए।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग को हर हाल में सुचारु करना प्रशासन की प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा विलम्ब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यातायात वैकल्पिक मार्गों से नहीं, बल्कि मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से ही संचालित होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को आदेश दिए कि मार्ग को शीघ्र खोलने हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जाए और जब तक सड़क समस्त बाधित जगहों पर पूरी तरह से चालू न हो, तब तक जेसीबी मशीनें और अन्य संसाधन लगातार कार्यरत रहें।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दीपक जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।.

जरूरी खबरें