Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 29, 2025

जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

डीएम चंपावत मनीष कुमार ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने पूरे परिसर में हाइमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए, जिससे रात के समय में भी परिसर में रोशनी की उचित व्यवस्था हो सके। साथ ही, उन्होंने परिसर में फैली निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश ईई आर.डब्लू.डी को दिए, ताकि परिसर में अव्यवस्था न हो।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और समय पर पूरे किए जाएं। इस निरीक्षण का उद्देश्य कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता, व्यवस्था और कार्यकुशलता को बनाए रखना है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, ईओ नगरपालिका चंपावत भरत त्रिपाठी, सिटी मैनेजर महेश चौहान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें