Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जीआईसी गुंठ गरसाडी परिसर में कटा देवदार का पेड़।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 24, 2026

जीआईसी गुंठ गरसाडी परिसर में कटा देवदार का पेड़।चंपावत जिले के राजकीय इंटर कॉलेज गुंठगरसाडी के प्रांगण में देवदार के एक विशाल काय पेड़ को कुछ लोग द्वारा काट दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देवदार का यह पेड़ विद्यालय प्रांगण के भीतर लगा हुआ था। देवदार का पेड़ वन विभाग की अनुमति से काटा गया था या नहीं अभी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक पेड़ कटने की सूचना वन विभाग तक पहुंच गई है। हरा भरा पेड़ कटने से क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी है। पेड़ काटने वाले कौन लोग थे किस कारण से उन्होंने पेड़ को काटा है। पेड़ काटा गया है या खराब मौसम के कारण धराशाई हो गया था फिलहाल इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया है। पेड़ को आरे से काटा गया है।मामले में वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है । मामला चर्चाओं में बना हुआ है।

जरूरी खबरें