Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सावन में मीठ-मांस / नाई की दुकानें बंद रखने की मांग /विहप ने पालिका अध्यक्ष /ईओ को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 15, 2025

महीने के प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को दुकाने बंद रखने की मांग।हिंदुओं की भगवान शिव के प्रति आस्था को समर्पित श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को मांस और नाइयों की दुकानें बंद रखने की मांग को लेकर चंपावत आज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष मोहित पांडे के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ पालिका तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा प्रत्येक वर्ष मीठ-मांस व्यापारी एवं नाईयो के द्वारा श्रवण मास , नवरात्रि, शिवरात्रि आदि पावन पर्वों में दुकाने बंद कर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाया जाता है। किंतु कुछ दुकानदारों द्वारा इसका पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जाता है । जिस कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। विहिप कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है जिससे समाज में आपसी सौहार्द क़ायम रहे। और विवाद की स्थिति पैदा ना हो। मालूम हो कल से सावन का पवित्र महीना लग रहा है।

जरूरी खबरें