Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बजरंग दल/विहिप अमोड़ी ने पकड़ी भैंसो से भरी पिकअप पशु तस्करों पर मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 4, 2026

बजरंग दल/विहिप अमोड़ी ने पकड़ी भैंसो से भरी पिकअप पशु तस्करों पर मुकदमा दर्जकल दिनांक 3-02-2026 को अवैध रूप से एक पिकअप गाड़ी UK18CA1226 में पशुओं को ले जाने की सूचना बजरंग दल अमोड़ी को प्राप्त हुई थी।शाम को 7:30 बजे के लगभग जब अमोड़ी में बजरंग दल की टीम द्वारा पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया तो इनके द्वारा गाड़ी को ओवर स्पीड एवं विपरीत दिशा से गाड़ी को ले जाया गया जिसमें बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गाड़ी को भी नुकसान होने से बचा । मामले में तुरंत बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चौकी चल्थी को सूचना दी गई और अपने वहां से पशु तस्करों का पीछा किया गया। चलथी चौकी पुलिस के द्वारा इन पशु तस्करों के वाहनों को रोका गया बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी चौकी पहुंचे । पिकअप में 5 भेसो को ठूस ठूस कर भरा गया था। पुलिस को गाड़ी के कागज एवं मवेशियों को कहा से ला रहे एवं उनका कोई भी प्रमाण नहीं मिला ।जिस पर बजरंग दल खंड अध्यक्ष अमोड़ी राजेश भट्ट एवं विश्व हिंदू परिषद खंड अध्यक्ष अमोड़ी प्रदीप सिंह बोहरा ,उपाध्यक्ष रोहित बोहरा ,सहसंयोजक राकेश सिंह बोहरा, मुकेश बोहरा ,बालम सिंह बोहरा, आशीष बोहरा द्वारा चलथी चौकी इंचार्ज राकेश कठेत से इनके ऊपर अवैध रूप से पशुओं को ले जाने एवं पर पशु क्रूरता अधिनियम से कार्यवाही करने की मांग की। चलती चौकी प्रभारी राकेश कठेत ने बताया मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए दिलशाद पुत्र शमशाद निवासी वार्ड नंबर 12 इस्लामनगर खटीमा,तौकीर पुत्र शरीफ अहमद निवासी वार्ड नंबर 12 इस्लामनगर खटीमा उधम सिंह नगर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पिकअप सीज कर दिया है। तथा पिकअप में भैंसों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया पूछताछ में पशु तस्करों ने बताया इन भैंसों को वह अमोड़ी क्षेत्र से खटीमा की ओर ले जा रहे थे।

जरूरी खबरें