Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : पशुओ को मिलेगी उपचार सुविधा चम्पावत के पशुपालकों को मिलेगा लाभ एंबुलेंस वाहन सेवा से

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

.पशुओ को मिलेगी उपचार सुविधा चम्पावत के पशुपालकों को मिलेगा लाभ एंबुलेंस वाहन सेवा सेजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के दिशा-निर्देशन में जनपद चम्पावत के पशुपालकों को लाभ पहुँचाने हेतु खनन न्यास निधि द्वारा वित्त पोषित एंबुलेंस वाहन का संचालन किया जा रहा है। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को समय पर पशु चिकित्सा सहायता और विभिन्न लाभ प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुन्धरा गर्ब्याल ने बताया कि वाहन का रूट चार्ट इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

07/09/2025 : ग्राम दुधौरी (दुधौरी, सजौली आदि) – डॉ. वैशाली साह, श्री कैलाश चंद्र जोशी द्वारा।

08/09/2025 : ग्राम माथियाबांज व निकटवर्ती गाँव – डॉ. प्रीति बिष्ट, श्री अनिल कुमार चौडाकोटी, श्रीमती निशा ओली द्वारा।

10/09/2025 : डोलाकांडा, अमोड़ी आदि गाँव – डॉ. वैशाली साह, श्री कैलाश चंद्र जोशी द्वारा।

11/09/2025 : जौल व निकटवर्ती गाँव – डॉ. प्रीति बिष्ट, श्री अनिल कुमार चौडाकोटी, श्रीमती निशा ओली द्वारा।

12/09/2025 : घूरचुम व निकटवर्ती गाँव – डॉ. नेहा बठला, श्री राहुल दरियाल, श्रीमती रेखा पांडे द्वारा।

13/09/2025 : तलियाबांज आदि गाँव – डॉ. प्रीति बिष्ट, श्री अनिल कुमार चौडाकोटी, श्रीमती निशा ओली द्वारा।

15/09/2025 : स्वाला आदि गाँव – डॉ. प्रीति बिष्ट, श्री अनिल कुमार चौडाकोटी, श्रीमती निशा ओली द्वारा।

20/09/2025 : कोट जमाड़ी व निकटवर्ती गाँव – डॉ. नेहा बठला, श्री राहुल दरियाल, श्रीमती रेखा पांडे द्वारा।

26/09/2025 : नदोला आदि गाँव – डॉ. नेहा बठला, श्री राहुल दरियाल, श्रीमती रेखा पांडे द्वारा।

इस सेवा के माध्यम से पशुपालक अपने पशुओं के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा, दवा एवं अन्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. वसुन्धरा गर्थ्याल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, चम्पावत ने बताया कि इस पहल से पशुपालकों को समय पर सेवा मिलने के साथ-साथ उनके पशुपालन कार्यों में भी मदद मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।..

जरूरी खबरें