Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत :तहसील दिवस में एडीएम ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

चम्पावत तहसील दिवस में एडीएम ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को तहसील चम्पावत में जिला स्तरीय 'तहसील दिवस' का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के सम्मुख रखा।तहसील दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की।स्थानीय निवासी सुधा खर्कवाल ने अपने घर में पानी न आने की समस्या रखी। इस पर एडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर समस्या दूर करने के निर्देश दिए।राम दत्त जोशी द्वारा अपनी भूमि के सीमांकन की मांग की गई। बलदेव प्रसाद ने ग्राम गढ़ाकोट की पंचायत भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। अपर जिलाधिकारी श्री गोस्वामी ने इन दोनों मामलों का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी चम्पावत को निर्देशित किया कि नियमानुसार जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित के कार्यों और सरकारी भूमि के संरक्षण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी ने अधिकांश मामलों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरी राम, प्रशासनिक अधिकारी बची सिंह जीना, रजिस्ट्रार कानूनगो पवन जुकरिया, वरिष्ठ सहायक मोनिका कंन्नोजिया, मनीषा बाजरीकोटी, ब्रज मोहन, उमा टमटा, राजस्व उप निरिक्षक चन्द्र शेखर पंत, दुग्ध संघ की पवेक्षक कविता भट्ट, जीवन्ति कार्की, शोभा गड़कोटी, भुवन मेहता आदि लोग उपस्थित थे

जरूरी खबरें