Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मतदाताओं की सुविधा के लिए फुरकियाझाला में बनेगा अतिरिक्त मतदान केंद्र।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 20, 2025

ग्राम पंचायत पोथ में अतिरिक्त मतदान केंद्र को आयोग की स्वीकृतिजनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों के तहत एक अहम निर्णय लेते हुए ग्राम पंचायत पोथ (विकासखंड चंपावत) के वार्ड संख्या-3 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय फुरकियाझाला में एक अतिरिक्त मतदान केंद्र/स्थल की स्थापना हेतु निर्वाचन आयोग से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मानसून काल में आवागमन की संभावित कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावित यह अतिरिक्त मतदान स्थल मतदाताओं की सुविधा एवं निर्बाध मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीकृत किया गया है।इस स्वीकृति के साथ अब चंपावत जनपद में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है, जबकि मतदान स्थलों की कुल संख्या 395 हो चुकी है। यह विस्तार निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुलभ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

जरूरी खबरें