रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
Laxman Singh Bisht
जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य

महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें: मंत्री रेखा आर्या
25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का बनेगा व्यापक अभियान

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली “आंगन मिलन सेवा” की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला सभागार चम्पावत आगमन पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पौधयुक्त गमला भेंट कर उनका स्वागत किया।समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि “आंगन मिलन सेवा” का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं, बच्चों और परिवारों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने तथा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर अधिक से अधिक स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि जनपद के सभी 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होने वाली “आंगन मिलन सेवा” को सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जोड़ते हुए प्रभावी बनाया जाए। कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकत्रियों के योगदान को सम्मान देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्मिकों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को पूरे मनोयोग एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश सिंह बृजवाल ने बताया कि 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2026 तक जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में “आंगन मिलन सेवा” आयोजित की जाएगी। इस दौरान पोषण आहार एवं टेक होम राशन वितरण, गोद भराई, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, दायित्वधारी श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती किरन देवी, श्रीमती दीपा जोशी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रकाश सिंह बृजवाल, डीपीआरओ महेश कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।