Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद में चला वृहद स्वच्छता अभियान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 23, 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद में चला वृहद स्वच्छता अभियान।माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष/जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता में, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती निहारिका मित्तल गुप्ता एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रश्मि गोयल के निर्देश में 22 जून को जिले में “वृहद स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पी.एल.वी., अधिकार मित्र, सफाईकर्मी एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में आमजन ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष/जिला जज अनुज कुमार संगल द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। इसके उपरांत गठित टीमों द्वारा श्रीखण्ड चौड़, भैरवा चौराहा, मुख्य बाजार, छतार पुल, बरालेश्वर वार्ड, गोल्ज्यू मंदिर परिसर, पैदल मार्गों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। लोहाघाट, टनकपुर, पाटी तथा बाराकोट तहसीलों में भी नगरपालिकाओं व सशस्त्र बलों के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता अभियान में बड़ी मात्रा में कूड़े का निस्तारण किया गया।

जरूरी खबरें