रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 01 वार्ड सभासद में 2 ने लिया नाम वापस
Laxman Singh Bisht
Mon, Jun 1, 2026
पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 01 वार्ड सभासद में 2 ने लिया नाम वापस


चम्पावत जिले की नवगठित नगर पंचायत पाटी में सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर अब राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा चुका है । संभावित प्रत्याशियों ने बढ़-चढ़कर नामांकन पत्र खरीदे और दाखिल किए , लेकिन अब नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान की तस्वीर साफ हो चुकी है । निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी , जिनमें से 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया और सभी नामांकन सही पाए गए थे । उन्होंने बताया अध्यक्ष पद जय उम्मीदवार नारायण राम ने अपना नाम वापस ले लिया है । जिसके बाद अब मैदान में 3 दावेदार बचे हैं । अब मैदान में उतरने वालों में नारायण लाल पुत्र सुंदर लाल , नवीन राम और पार्वती देवी शामिल हैं ।
तो वही वार्ड सदस्य पद के 2 उम्मीदवारों नाम वापस लिया है अब 14 प्रत्याशी मैदान में है।
नगर पंचायत पाटी में वार्ड सदस्य पद के लिए भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी के अनुसार अलग-अलग वार्डों से कुल 16 नामांकन दाखिल किए गए हैं । जांच में सभी नामांकन सही पाए गए थे लेकिन अब 2 लोगों ने नाम वापस ले लिया है । रानीचौड़ वार्ड से सुनीता और जौलाड़ी वार्ड से सोनी बिष्ट से अपना नाम वापस लिया है। अब 4 वार्डों में कुल 14 दावेदार मैदान में उतरेंगे।
वार्ड संख्या 1 ( रानीचौड़ ) -
खीमा , रुकमणी देवी और शांति देवी वार्ड संख्या 2 ( जौलाड़ी )
दिनेश सिंह मेहता , कमल बिष्ट, मनीषा मेहता , बबलू सिंह और विवेक बिष्ट ।
वार्ड संख्या 3 ( न्यू कॉलोनी )
दीपक चंद्र सोराड़ी , संजय प्रसाद , नवल पचौली और विनोद सोराड़ी ने नामांकन दाखिल किया ।
वार्ड संख्या 4 ( पूनाकोट )
मनीषा पत्नी चंचल कुमार और संगीता पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने अपनी दावेदारी पेश की ।
एक जून को पूर्वाह्न 10 बजे से चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा । चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पाटी में प्रचार अभियान पूरी रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई जा रही है । कई संभावित प्रत्याशी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुके हैं ।जबकि कुछ उम्मीदवार रणनीतिक बैठकों के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं । नगर पंचायत पाटी चुनाव के लिए 9 जून को मतदान होगा। जबकि 11 जून को मतगणना होगी । जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे पाटी का राजनीतिक तापमान भी चढ़ता जा रहा है । लोग अपने समर्थित प्रत्याशियों को लेकर खुलकर सामने नहीं आए हैं लेकिन अंदरखाने बैठकों और समीकरणों का दौर जारी है । दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार भी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं । स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर पंचायत पाटी का पहला चुनाव क्षेत्र की राजनीति में बड़े बदलाव ला सकता है । अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर पाटी की जनता किसे अपना पहला नगर पंचायत प्रतिनिधि चुनती है ।

