Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 4 वार्डों में हुए 16 नामांकन गर्माया राजनीतिक माहौल।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 4 वार्डों में हुए 16 नामांकन गर्माया राजनीतिक माहौल।

चम्पावत जिले की नवगठित नगर पंचायत पाटी में सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर अब राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा चुका है । संभावित प्रत्याशियों ने बढ़-चढ़कर नामांकन पत्र खरीदे और दाखिल किए जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार नगर पंचायत पाटी का पहला चुनाव बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है । नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार हो रहे इस चुनाव को लेकर आम जनता ,युवा वर्ग और राजनीतिक दलों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है । पाटी बाजार मे चाय की दुकानों से लेकर गांव की चौपालों मे हर जगह अब सिर्फ चुनावी समीकरणों और संभावित जीत-हार की चर्चाएं सुनाई दे रही हैं ।

निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी जिनमें से आज अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है । अध्यक्ष पद के लिए संभावित मैदान में उतरने वालों में नारायण लाल पुत्र सुंदर लाल , नवीन राम , पार्वती देवी और नारायण राम शामिल हैं । राजनीतिक दलों से भाजपा ने नवीन राम को समर्थन दिया है इस पर भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है

*वार्ड सदस्य चुनाव में है जबरदस्त भिड़ंत ,

संभावित 16 प्रत्याशी मैदान में है।नगर पंचायत पाटी में वार्ड सदस्य पद के लिए भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी के अनुसार अलग-अलग वार्डों से कुल 16 नामांकन दाखिल किए गए हैं ।

वार्ड संख्या 1 ( रानीचौड़ ) -

खीमा , रुकमणी देवी , शांति देवी और सुनीता ने नामांकन कराया ।

वार्ड संख्या 2 ( जौलाड़ी )

दिनेश सिंह मेहता , कमल बिष्ट, मनीषा मेहता , बबलू सिंह , विवेक बिष्ट और सोनी बिष्ट ने नामांकन कराया ।

वार्ड संख्या 3 ( न्यू कॉलोनी )

दीपक चंद्र सोराड़ी , संजय प्रसाद , नवल पचौली और विनोद सोराड़ी ने नामांकन दाखिल किया ।

वार्ड संख्या 4 ( पूनाकोट )

मनीषा पत्नी चंचल कुमार और संगीता पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने अपनी दावेदारी पेश की ।

वार्ड स्तर पर बड़ी संख्या में नामांकन होने से साफ है कि हर सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है । स्थानीय स्तर पर समर्थकों ने अभी से समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं ।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी । वहीं 31 मई को अपराह्न 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे । इसके बाद 1 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा । चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पाटी में प्रचार अभियान पूरी रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई जा रही है । कई संभावित प्रत्याशी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुके हैं , जबकि कुछ उम्मीदवार रणनीतिक बैठकों के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं । नगर पंचायत पाटी चुनाव के लिए 9 जून को मतदान कराया जाएगा , जबकि 11 जून को मतगणना होगी । जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है , वैसे-वैसे पाटी का राजनीतिक तापमान भी चढ़ता जा रहा है । लोग अपने समर्थित प्रत्याशियों को लेकर खुलकर सामने नहीं आए हैं , लेकिन अंदरखाने बैठकों और समीकरणों का दौर जारी है । दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार भी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं । स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर पंचायत पाटी का पहला चुनाव क्षेत्र की राजनीति में बड़े बदलाव ला सकता है । अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है , कि आखिर जनता किसे अपना पहला नगर पंचायत प्रतिनिधि चुनती है ।

जरूरी खबरें