Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सड़क सुरक्षा माह के तहत ड्राइवर्स डे पर 10 श्रेष्ठ चालक हुए सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 24, 2026

सड़क सुरक्षा माह के तहत ड्राइवर्स डे पर 10 श्रेष्ठ चालक हुए सम्मानित।चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज शनिवार को ड्राइवर्स डे के अवसर पर उत्तराखंड परिवहन निगम की कार्यशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति अनुकरणीय योगदान देने वाले 10 श्रेष्ठ चालकों को सम्मानित किया गया, जिनका अब तक कोई भी दुर्घटना रिकॉर्ड नहीं रहा है। ये चालक लंबे समय से सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।इस अवसर पर एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग केवल चालक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज और जनजीवन की सुरक्षा से भी सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे चालकों का सम्मान अन्य चालकों को भी यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करेगा।

जरूरी खबरें