Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्यवाही चला बुलडोजर।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

पाटी में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्यवाही चला बुलडोजर।

ग्रामीणों की एक तरफा कार्यवाही के आरोप। बड़ी तादात में हुआ अतिक्रमण।चंपावत जिले के पाटी में मंगलवार को अवैध अतिक्रमण में प्रशासन ने कार्रवाई की है। राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम ने पाटी स्टेशन में वन पंचायत की भूमि पर कुछ दिन पूर्व अवेध रूप से बने दो मकानों तथा एक अन्य स्थान पर पार्किंग के लिये बनायी जगहों पर बुलडोजर चलाया। पाटी तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वन पंचायत की ओर से पाटी स्टेशन में कुछ दिन पूर्व वन पंचायत की भूमि में अवैध अतिक्रमण कर टिनसेट से मकान बनाने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रशासन ने मंगलवार को अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया। तहसीलदार ने बताया कि दस दिन पूर्व भी प्रशासन की टीम ने माराकुली क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाया है। टीम में तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया, रेंजर एन0 डी0 पाण्डेय, राजस्व उपनिरीक्षक सलमान,एसआई अनंत राणा सहित प्रशासन की टीम मौजूद रही।

*(ग्रामीणों ने लगाए एक तरफा कार्रवाई के आरोप*)

पाटी में आज अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई पर ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम पर एक तरफा कार्रवाई के आरोप लगाए है । ग्रामीणों ने कहा पाटी में बड़ी मात्रा में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। पर प्रशासन के द्वारा मात्र दो लोगों के अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है।कहा प्रशासन ने 26 अतिक्रमण में से सिर्फ दो लोगों के अतिक्रमण ध्वस्त कर रहा है। नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए। ग्रामीणों ने अन्य अतिक्रमण को भी ध्वस्त करने की मांग की है । ग्रामीणों ने इस कार्यवाही को खानापूर्ति बताया।

(प्रशासन पूर्व में बने अवैध मकानों पर जल्द कर सकता है कार्यवाही )

प्रशासन जल्द ही पाटी की वन पंचायत की भूमि में अवैध रुप से बने मकानों मे कार्यवाही कर सकता है। तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया के मुताबिक वर्तमान समय में वन पंचायत की भूमि में अवैध रूप से कब्जा करने पर प्रशासन की कार्यवाही जारी रहेगी। साथ ही पूर्व में अवैध रूप से बने कच्चे और पक्के मकानों जिनको प्रशासन ने चिह्नित किया है। उन पर भी जांच के बाद प्रशासन द्वारा नोटिस देकर अवैध रूप से बने मकानों में अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जायेगी।

जरूरी खबरें