Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : ब्रेकिंग: उफ़नती अलकनंदा में समाया टेंपो ट्रैवलर कई लोगों के बहने की आशंका। रेस्क्यू अभियान जारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जताया गहरा दुख।उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के घोलतीर क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ जा रही एक टेंपो ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर उफनती अलकनंदा नदी में जा गिरी जिसमें सवार कई लोग नदी में बह गए और उसमे एक की मौत की पुष्टि हुई है । बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री सवार थे और हादसे के वक्त तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर भी उफान पर था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान करीब पांच लोग बस से छिटककर बाहर गिर गए। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा रेस्क्यू किए जाने की सूचना है।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस-आपदा राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लेकिन नदी के तेज बहाव के चलते राहत कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कई लोगों के लापता होने और डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और शासन-प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना में गहरा दुख जताते हुए दुर्घटना की जानकारी ली।

जरूरी खबरें