Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

सूचना

: लोहाघाट:जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें किया याद

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 23, 2024
जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें किया याद लोहाघाट में नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार 23 जून को जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को लोहाघाट नगर के एनेक्सि भवन में मनाई गई भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के द्वारा देशहित में किए गए कार्यों व देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को लेकर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा डॉक्टर मुखर्जी के द्वारा ही सबसे पहले कश्मीर से धारा 370 हटाने के मामले को प्रमुखता से उठाया था तथा एक देश एक विधान का नारा दिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया आज पूरा देश महान देशभक्त की पुण्यतिथि को मना रहा है कार्यक्रम में गोविंद वर्मा, गिरीश कुंवर, रेनू गड़कोटी, गौरव, भास्कर, मोहन पाटनी, भुवन बहादुर,बलवंत गिरी, दीप कमल गहतोड़ी समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

जरूरी खबरें