Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बर्दाखान :गहरी खाई में गिरी गाय के लिए देवदूत बने युवा खाई में उतरकर गाय की बचाई जान।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 17, 2025

बर्दाखान :गहरी खाई में गिरी गाय के लिए देवदूत बने युवा खाई में उतरकर गाय की बचाई जान।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लाक के बर्दाखान के युवाओं के द्वारा बेहद सराहनीय कार्य किया गया है।जिसकी हर और सराहना हो रही है। बर्दाखान में सड़क किनारे घास चर रही एक पालतू गाय अचानक फिसल कर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।गाय को खाई में गिरते देख बर्दाखान के युवा मदद को आगे आए । भास्कर जोशी के नेतृत्व में 15से 20 युवा गहरी खाई में उतरे। मनोज जोशी व भास्कर जोशी ने बताया खाई में गिरी गाय का रेस्क्यू करने के लिए सभी युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को किसी तरह रस्सी के सहारे दो डंडों में बांधा और घंटों की कड़ी मेहनत के बाद जान जोखिम में डालकर गाय को कंधों में लाद कर गहरी खाई से बाहर निकाला। भास्कर जोशी ने बताया खाई से निकालने के बाद वर्धाखान के पशु चिकित्सक के द्वारा गाय का उपचार किया गया उपचार के बाद गाय की स्थिति अब ठीक है ।वहीं युवाओं के द्वारा किए गए इस कार्य की हर और प्रशंसा हो रही है। रेस्क्यू अभियान में भास्कर जोशी ,राहुल जोशी ,हिमांशु जोशी, धीरज ,कमल ,आनंद ,नवीन कालाकोटी ,निर्मल ,राहुल आदि युवा शामिल रहे।

जरूरी खबरें