Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत बाराकोट में योग कार्यक्रम आयोजित

Laxman Singh Bisht

Wed, May 28, 2025

योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने हेतु किया गया प्रोत्साहितबुधवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चम्पावत के द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत विकासखण्ड बाराकोट के रामलीला मैदान में डॉ० आनन्द सिंह गुसाईं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत व डॉ० प्रकाश सिंह, जिला नोडल अधिकारी 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस चम्पावत के निर्देशन में योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ० उमेश भारती तथा योग अनुदेशक श्रीमती लीला जोशी, शंकर सिंह अधिकारी द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख प्रशासक नंदा वल्लभ बगौली , विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट, सहायक खण्ड विकास अधिकारी जाकिर हुसैन, व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय वर्मा तथा पतंजलि योग पीठ से वरिष्ठ योग साधक शेर सिंह अधिकारी उपस्थित रहे जिनके द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया।योग कार्यक्रम में आम जनमानस के साथ-साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ एवं विद्या विकास मंच पम्दा बाराकोट के शिक्षकों एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। डॉ० प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों एवं आम जनमानस को प्रतिदिन योग को अपने जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। योग कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ० अजय श्रीवास्तव, डॉ० इकरा खान चिकित्साधिकारी, श्री प्रमोद मैठाणी, श्री चन्द्रकान्त तिवाड़ी फार्मेसी अधिकारी, श्रीमती आशा देवी, योग अनुदेशक एवं आयुर्वेद विभाग के अन्य कर्मचारी मुक्तेश बोहरा, राकेश पुजारी, हरी राम, संजीव कुमार व चन्द्रकान्त की सक्रिय भागीदारी रही।

जरूरी खबरें