Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:डोबाभागू अतखंडी सड़क में चहल कदमी करते हुए एक साथ दिखे चार-चार गुलदार दहशत।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

डोबाभागू अतखंडी सड़क में चहल कदमी करते हुए एक साथ दिखे चार-चार गुलदार दहशत।

ग्रामीणों ने कहा गांव में चिड़ियाघर जैसे हो गए हालात वन विभाग से सुरक्षा की मांग।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की डोबाभागू अतखंडी सड़क में रविवार को चार गुलदार एक साथ सड़क में चहल कदमी करते नजर आए। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दीपक तिवारी व अन्य युवाओं के द्वारा चहल कदमी करते गुलदारों को देखा गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्मल कुमार व दीपक तिवारी ने बताया आज रविवार दोपहर को डोबाभागू अतखंडी सड़क मे तड़ीगांव में चार गुलदार चहल कदमी करते हुए नजर आए हैं जिनका युवाओं के द्वारा वीडियो भी बनाया गया है ।उन्होंने बताया एक साथ चार-चार गुलदारो के दिखने से गांव में दहशत फैल गई है

उन्होंने बताया चार गुलदारो के अलावा ग्रामीणों के द्वारा दो अन्य गुलदार भी क्षेत्र में देखे गए हैं। कहा इतनी बड़ी तादात में क्षेत्र में गुलदारों का होना खतरे से खाली नहीं है। गुलदार कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है कहां गुलदार स्कूली बच्चों व महिलाओं के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा डोबाभागू में चिड़ियाघर जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्मल कुमार व दीपक तिवारी सहित ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। मांग करने मे गोविंद तिवारी, बल्लू तिवारी, रमेश राम, जगदीश तिवारी,कुंदन राम ,रमेश राम, मनोज कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें