Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:समय पर विद्युत बिल न मिलने से बाराकोट क्षेत्र के ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश आंदोलन की दी चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 21, 2025

समय पर विद्युत बिल न मिलने से बाराकोट क्षेत्र के ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश आंदोलन की दी चेतावनी।चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर समय पर विद्युत बिल न देने के आरोप लगाए हैं। क्षेत्र के गल्ला गांव व तड़ाग के ग्रामीणों ने बताया ऊर्जा निगम के द्वारा तीन से चार महीने का विद्युत बिल इकट्ठा दिया जा रहा है। जिस कारण ग्रामीणों में आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मामले में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोरा ने ऊर्जा निगम की कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा बाराकोट क्षेत्र की ग्रामीण जनता अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर है और विभाग के द्वारा चार से पांच महीने का विद्युत बिल इकट्ठा भेजा जा रहा है ।जिस कारण ग्रामीणों को विद्युत बिल जमा करने में काफी दिक्कतें आ रही है। बोरा ने कहा विभाग प्रत्येक महीने या दो महीने में विद्युत बिल ग्रामीणों को दे ।बोहरा ने चेतावनी दी है अगर ऊर्जा निगम जल्द अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाता है तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों को साथ लेकर ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा तथा विद्युत बिलों का बहिष्कार किया जाएगा।

जरूरी खबरें